Aaj Ka Rashifal - Daily Rashifal - Today Rashifal in Hindi - आज का राशिफल 2 जून 2025: दिन की शुरुआत ज्योतिषीय मार्गदर्शन से करें
नाम के First Word के अनुसार अपनी राशि चुनिए 👇
हर सुबह एक नया अवसर लाती है,
बीते कल को भूल जाओ और मुस्कुराओ।
सपनों को हकीकत में बदलने का समय है,
खुद पर विश्वास रखो और आगे बढ़ते जाओ।
Mesh Rashi Today - मेष राशिफल 2 जून 2025
भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि असली ख़ुशी वर्तमान का पूरा मज़ा लेने से आती है, न कि भविष्य पर निर्भर रहने से। हर चीज़ का अपना अलग आनंद है, यहाँ तक कि अंधकार और सन्नाटे का भी। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी।
भाग्यशाली दिशाः दक्षिण
भाग्यशाली संख्याः 4
भाग्यशाली रंगः ग्रे रंग
Brish Rashi Today - वृष राशिफल 2 जून 2025
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ लगेगा। विदेश में नौकरी के लिए कॉल आ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। कॉमर्स के छात्र को अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। समझदारी से जीवनसाथी से बातचीत करें। आज कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मां दुर्गा की पूजा करें, मनोकामना पूरी होगी। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।
भाग्यशाली दिशाः पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंगः बैंगनी रंग
Mithun Rashi Today - मिथुन राशिफल 2 जून 2025
अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहर लें आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य ख़फ़ा हो सकते हैं। आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।
भाग्यशाली दिशाः उत्तर
भाग्यशाली संख्याः 3
भाग्यशाली रंगः हल्का पीला
Kark Rashi Today - कर्क राशिफल 2 जून 2025
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहेगा। आपके आस- पास सब अनुकूल होगा। आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आज का दिन नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस राशि वाले लोगों को आज शादी का ऑफर भी आ सकता है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। दान करें, खुशियों की बौछार होगी। जरुरतमंद को वस्त्र
भाग्यशाली दिशाः पूर्व
भाग्यशाली संख्याः 7
भाग्यशाली रंगः भूरा रंग
Singh Rashi Today - सिंह राशिफल 2 जून 2025
कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। आज के दिन औरों की राय सुनना और उनपर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ महसूस करेंगे। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है।
भाग्यशाली दिशाः उत्तर
भाग्यशाली संख्याः 8
भाग्यशाली रंगः गहरा नीला
हर सुबह शुरुआत है नये सफर की,
संघर्ष ही पहचान है असली जिगर की।
मत रुकना, चलते रहो अपने पथ पर,
क्योंकि जीत उन्हीं को मिलती है जो थकते नहीं।
Kanya Rashi Today - कन्या राशिफल 2 जून 2025
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आज रूके हुए कामों में मित्र आपकी मदद करेगें। आज आपको किसी अपने से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके फंसे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं, लेकिन आज के दिन आप किसी को पैसे उधार देने से बचें। साथ ही इस राशि वाले छात्र आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति अपना रूझान बनाये रखें। आज आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखने की जरूरत है। तीखा खाना खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होगी।
भाग्यशाली दिशाः पूर्व
भाग्यशाली संख्याः 9
भाग्यशाली रंगः लाल रंग
Tula Rashi Today - तुला राशिफल 2 जून 2025
मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। अगर आप यक़ीन करते हैं कि वक़्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने होंगे।
भाग्यशाली दिशाः दक्षिण
भाग्यशाली संख्याः 2
भाग्यशाली रंगः सफेद रंग
Vrishchik Rashi Today - व्रश्चिक राशिफल 2 जून 2025
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज खुशियों की बारिश कभी भी हो सकती है। शाम तक घर में खुशी का माहौल छाया रहेगा। आज किसी बुजुर्ग की मदद करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सड़क पर वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। बाकी आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स को भी करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। गाय के पैर छूकर आशीर्वाद लें, सभी समस्याओं का निवारण होगा।
भाग्यशाली दिशाः पश्चिम
भाग्यशाली संख्याः 1
भाग्यशाली रंगः नारंगी रंग
Dhanu Rashi Today - धनु राशिफल 2 जून 2025
स्वास्थ्य का ख़याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है इसलिए आँखें खोलकर रखिए और अपने चारों तरफ़ हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।
भाग्यशाली दिशाः पश्चिम
भाग्यशाली संख्याः 4
भाग्यशाली रंगः बैंगनी रंग
Makar Rashi Today - मकर राशिफल 2 जून 2025
आज आपका दिन आगे बढ़ने के लिए बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें दूर हो जाएंगी। आज बिल्डर्स को धन लाभ होगा। पहले से बनाई हुई योजनाएँ आज पूरी हो जाएंगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा। छोटी उम्र की कन्या का आशीर्वाद लें, आपकी सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।
भाग्यशाली दिशाः पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंगः हल्का लाल
Kumbh Rashi Today - कुंभ राशिफल 2 जून 2025
नियमित व्यायाम के माध्यम से वज़न को नियन्त्रित रखें। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। ऐसे लोगों को संभालने में काफ़ी दिक़्क़त होगी, जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करते हैं। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की खूबसूरती है। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है।
भाग्यशाली दिशाः दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंगः हल्का हरा
Meen Rashi Today - मीन राशिफल 2 जून 2025
आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। काम से रिलेटेड विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। गायत्री मंत्र का जाप करें, सब काम सफल होंगे।
भाग्यशाली दिशाः उत्तर
भाग्यशाली संख्याः 1
भाग्यशाली रंगः लाल रंग
0 टिप्पणियाँ